ABOUT ME
The study of humor and laugher..
Just laugh with me..

परिचय
सुप्रसिद्ध हास्य कवि, साहित्यकार, और हास्य कलाकार रासबिहारी गौड, अजमेर राजस्थान के निवासी हैं। आपने देश के कोने-कोने में कवि सम्मेलनों में प्रस्तुति दी है। कवि सम्मेलनों का संचालन किया है। छोटे पर्दे के विभिन्न कार्यक्रमों में लोकप्रिय हुए। स्टार वन पर लाफ्टर चेलैंज, सब टीवी पर वाह-वाह, एन.डी.टी.वी. पर `अर्ज किया है`, स्टार न्यूज पर जस्ट लाफ बाकी माफ और सहारा पर कॉमेडी चैिम्पयन आदि कार्यक्रमों में प्रस्तुत देते रहे हैं। `लोकतंत्र के नाम` नामक पुस्तक लिखी। स्टेण्ड अप कॉमेडी करते समय आपकी प्रस्तुत में कविता का तड़का होता है। अपनी प्रस्तुति में मिमिक्री और अभिनाय कम होता है। आप शब्दों के माध्यम से हास्य प्रस्तुत करते हैं। आपके हास्य में व्यंग्य के साथ-साथ कटाक्ष का पैनापन भी होता है। लाफ्टर चेलैंज में लगातार दमदार प्रस्तुति देते हुए फाइनल में पहु¡च चुके हैं। आपकी प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाये।

रासबिहारी गौड के कुछ लोकप्रिय हंसगुल्ले

- क्रिकेट की तुलना प्यार से -
नए लड़के-लड़कियां 20-20 की स्टाइल में प्यार करते हैं,
नए शादी-शुदा वन-डे मैच की तर्ज पर मोहब्बत करते हैं,
जबकि पुराने लोग 4 दिन की जिंदगी में 5 दिन का मैच खेलते हैं।
- मायावती और राज ठाकरे की राजनीति व अमिताभ -
(काव्यात्मक अंदाज में)
अमिताभ मुंबई और यूपी के बीच झूल रहा है,
एक माया नगरी है एक माया की नगरी है,
एक जगह राज अपना नहीं रहा,
दूसरी जगह राज पीछे पड़ा है।
- आधुनिकता पर व्यंग्य -
आजकल आदमी नाम से नहीं नम्बर से पहचाना जाता है।
जिसके पीछे जितने जीरो हों उतना ही बड़ा कहलाता है।
आगे भी जीरो पीछे भी जीरो होने पर खुद को लक्की समझता है,
जीरो से शुरू होकर जीरो पर खत्म होना तरक्की समझता है।
- सिद्धू और शत्रुघन्न सिन्हा को कहा -
आप भी पति है, मैं भी पति हूं लेकिन संजयदत्त एक मात्र ऐसा पति है
जो मान्यता प्राप्त पति है। क्योंकि मान्यता उसकी पत्नी का नाम है।

 

www.economicwebhosting.com